भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय स्मूहगान प्रतियोगिता में लिटिल हार्टियन्स ने प्रथम स्थान प्राप्त कर लहराया परचम
भारत विकास परिषद की शाखा लाला लाजपतराय भिवानी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्मूहगान प्रतियोगिता - हिन्दी व संस्कृत में लिटल हार्टस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ओजस्वी, आशी, मानवी, प्रियांशी, महक, खुशी व प्रियांशु ने अपनी उत्कृष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया व अपने विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यालय के महासचिव संजय गोयल, एम.डी. पवन गोयल व भावना गोयल ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हे बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया व भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रबंधक सतीश गोयल व रवि गोयल, निदेशक रामानंद सिंघल, ऐश्वर्या सिंघल, राहुल गोयल, विनय गोयल, निश्चल गोयल, साक्षी गोयल, प्रियांश गोयल, प्राचार्य दीपक जोशी, उप-प्राचार्य मनमोहन चावला, मनोज कुमार, निशा रानी सहित विद्याालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।