575 विद्यार्थियों ने रामायण महाभारत परीक्षा में हिस्सा लिया।
(भिवानी ) शहर की सामाजिक संस्था श्री श्याम प्रीत मंडल ट्रस्ट भिवानी के द्वारा जिला स्तरीय रामायण महाभारत परीक्षा का आयोजन परीक्षा केंद्र स्थानीय लिटिल हार्ट्स पब्लिक स्कूल, हलवास गेट, भिवानी में कराया गया। परीक्षा का शुभारंभ प्रश्न पत्र का विमोचन करते हुए हुआ, प्रश्न पत्र विमोचन के अवसर पर हनुमान जोहरी धाम के महंत चरण दास जी महाराज, ट्रस्ट मुख्य संरक्षक श्री विजय किशन अग्रवाल, समाजसेवी विशाल टेलर से प्रवीण कुमार, रामदेव तायल,लिटिल हार्ट्स स्कूल के डायरेक्टर पवन गोयल,भावना गोयल, वैश्य कॉलेज के प्रिंसिपल संजय गोयल, विहिप जिला अध्यक्ष प्रदीप बंसल,ट्रस्ट प्रधान मनोज भरतवाल, सहित उपस्थित गणमान्य के द्वारा प्रश्न पत्र का विमोचन किया गया उसके पश्चात महंत चरणदास जी सहित सभी महानुभावों ने परीक्षा केंद्र का दौरा किया महंत चरणदास जी के द्वारा प्रश्न पत्र वितरित करते हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किया। परीक्षा संयोजक गौरव भाटी ने बताया कि इस जिला स्तरीय रामायण महाभारत पर आधारित लिखित प्रश्नोत्तरी परीक्षा में जिला भिवानी के 23 विद्यालयों के 575 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया ।ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज भरतवाल ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा आयोजित उक्त परीक्षा को पूर्ण रूप से निशुल्क कराया गया है किसी स्कूल या किसी भी विद्यार्थी से परीक्षा के लिए कोई फीस या शुल्क नहीं लिया जाता । महासचिव अश्वनी कुमार ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल हमारे विद्यार्थियों में अपनी सनातन संस्कृति और संस्कारों को संचालित करना है। इस परीक्षा का परिणाम का 27 सितंबर को घोषित किया जाएगा और उस परीक्षा में विजेता विद्यार्थियों को ट्रस्ट के आगामी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस परिक्षा के कुशल संचालन में राजीव शर्मा, ललित मामुका, आशीष, संकेत, अजीत, डॉ नवीन सहित ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।