शिक्षा बोर्ड के 03 अधिकारियों व 01 कर्मचारी को दी भावभीनी विदाई, अध्यक्ष ने किया सम्मान
भिवानी, 31 अगस्त, 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी में आज सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने सेवानिवृत्त हुए तीन अधिकारियों व एक कर्मचारी को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सेवानिवृत हुए अधिकारियों/कर्मचारी के परिजन, बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
श्री धूपड़ ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करते हुए बोर्ड की प्रगति एवं संस्था के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव, कार्य के प्रति समर्पण तथा सेवाभाव को सदैव याद रखा जाएगा।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सन्तोष नरवाल, सहायक सचिव 37 वर्ष 02 महीने 13 दिन, श्री राम कुमार, सहायक सचिव 37 वर्ष 10 महीने व श्री दलीप कुमार, अधीक्षक 31 वर्ष 23 दिन एवं श्रीमती राम रति, पैकर 21 वर्ष 10 महीने 12 दिन तक अपनी उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने के उपरांत आज सेवानिवृत्त हुए हैं।
इसके अतिरिक्त ऑफिसर एसोसिएशन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा भी सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत हुए अधिकारियों को एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह का आयोजन उप-सचिव श्री ओपी निम्बीवाल की अध्यक्षता में किया गया। महासचिव श्री विजेन्द्र पांचाल ने ऑफिसर एसोसिएशन के प्रधान श्री रामकुमार व अन्य सेवानिवृत हुए अधिकारियों के कार्यो की सराहना करते हुए उनकी दीर्घ आयु व सुखमय जीवन की भी कामना की।