प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय नालन्दा।
..................................................
आज दिनांक-03.10.2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी, नालन्दा एवं श्री हृदयकांत,पुलिस अधीक्षक, नालन्दा के द्वारा जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधियों के साथ पटना शिक्षक/स्नातक का द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 26.09.2026 को प्रपत्र-6 के साथ दिये जाने वाले घोषणा पत्र (एनेक्चर डी) के संबंध जारी प्रेस नोट के संबंध में विचार-विमर्श हेतु बैठक की गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी नालन्दा द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों को बताया गया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 37 है, जिसमें मूल मतदान केन्द्र-24 एवं 13 सहायक मतदान केन्द्र है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हेतु कुल 20 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। सभी मतदान केन्द्र प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में अवस्थित है। नालन्दा जिला में आदर्श आचार संहिता लागू है, जिसका अनुपालन किया जाना है। पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु दिनांक-23.10.2026 को 08ः00 बजे से 04ः00 बजे तक मतदान निर्धारित है। मतगणना दिनांक-27.10.2026 को निर्धारित है।
उक्त बैठक में, उप निर्वाचन पदाधिकारी, नालन्दा उपस्थित थे। इस बैठक में बहुजन समाज पार्टी से श्री उमेश पंडित, कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माकर्ससिस्ट) से श्री महेन्द्र प्रसाद, इंडियन नेशनल कॉग्रेस से श्री राजीव कुमार, जनता दल (यूनायटेड) से श्री विनय कुमार, लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास) से श्री मुशर्रफ आजम , राष्ट्रीय जनता दल से श्री अशोक कुमार हिमांशु, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी एवं कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माकर्ससिस्ट-लेनिनिष्ट (लबरेशन) से श्री पाल बिहारी लाल उपस्थित हुए।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Election Commission of India
Chief Electoral Officer, Bihar
Nalanda, Bihar | Oct 3, 2026