हिंडोरिया थाने में स्थायी वारंटी से मारपीट का आरोप, ASI पर पैर तोड़ने और नशे में होने की शिकायत
एक्स-रे में फ्रैक्चर की पुष्टि; एसपी को आवेदन सौंपकर कि कार्यवाही की मांग, एसपी ने दिए जांच के निर्देश
दमोह हाल ही में जिले के हिंडोरिया क्षेत्र में सामने आए गांजा कांड में सहायक उप निरीक्षक रामकुमार ठाकुर की भूमिका को लेकर उठे सवालों के बीच अब उन पर एक स्थायी वारंटी राकेश उर्फ बटई से थाने में मारपीट कर पैर तोड़ने के आरोप लगे हैं। पीड़ित ने 18 अगस्त को एसपी आनंद कलादगी को शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार राकेश 9 अगस्त को हिंडोरिया थाने में पेश हुआ था। आरोप है कि देर रात एएसआई रामकुमार ठाकुर और एक प्रधान आरक्षक ने नशे की हालत में उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसके पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। अगले दिन 10 अगस्त को उसे इलाज के लिए कई निजी अस्पतालों में ले जाया गया। बाद में तीन गुल्ली स्थित ट्रामा फ्रैक्चर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां से उसे प्लास्टर चढ़ाए जाने के बाद थाना ले जाकर पेश किया गया था।