ईद-मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर कोतवाली थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, बिजली और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने दिए निर्देश
दमोह। ईद-मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर आज बुधवार शाम 7 बजे कोतवाली थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक एसडीएम सौरभ गंधर्व की अध्यक्षता में हुई। इसमें पर्व के दौरान सुरक्षा, बिजली, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीएसपी एचआर पांडे, सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को और डीएसबी प्रभारी सोनाली जैन सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने ईद-मिलादुन्नबी के दौरान निकलने वाले जुलूस के मार्ग, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। नगर पालिका को जुलूस मार्ग सहित शहर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की अपील की।
Damoh, Damoh | Aug 19, 2026