मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो में आलिया भट्ट ने विक्की कौशल संग रैंप वॉक कर महफिल लूट ली. आइवरी चिकनकारी आउटफिट में आलिया बेहद गॉर्जियस लग रही थीं. रैंप पर आलिया को देखकर सास नीतू कपूर और मां सोनी राजदान ने जमकर तालियां बजाईं.
जब आलिया और विक्की रैंप पर आए, तो नीतू कपूर और सोनी राजदान जोर-जोर से तालियां बजाकर उन्हें चियर करती दिखीं.