कन्या महाविद्यालय में भारत विकास परिषद का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत और ग़ज़ल ने बांधा समां
कोरबा। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में कन्या महाविद्यालय में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए गीत, संगीत और ग़ज़ल की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान विवान द्विवेदी ने “पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा” गीत की सुंदर प्रस्तुति दी, वहीं कमलेश शर्मा ने “काश ऐसा कोई मंज़र होता” ग़ज़ल पेश कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरों से सजी इन प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।
भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी कला एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना तथा भारतीय संस्कृति और संगीत के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और छात्राओं ने �
Korba, Korba | Oct 3, 2026