मथुरा के वृंदावन स्थित प्रसिद्ध प्रेमानंद महाराज के आश्रम प्रबंधन पर हाथरस जिले के सादाबाद निवासी 18 वर्षीय अनुज चौधरी के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है।
परिजनों के मुताबित, तीन महीने से अनुज की जानकारी आश्रम प्रबंधन ने उनसे छिपाई और बेटे से मिलने भी नहीं दिया गया।
इस बीच दावा किया गया कि अनुज आश्रम में मिल गया है. लेकिन अब यह दावा आश्रम की ओर से पूरी तरह से ग़लत और भ्रामक बताया जा रहा है. अनुज अभी भी नहीं मिला है.
अनुज की तलाश में जुटे परिजनों को आश्रम का सहयोग भी मिल रहा है. आश्रम ने उन खबरों को निराधार बताया है जिनमें अनुज के आश्रम में मिलने की बात कही गई थी.
Korba, Korba | Oct 3, 2026