#बालाघाट
बिरसा के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान कर मनाया सेवा मेरा योगदान दिवस
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देश पर संचालित संकल्प सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत बिरसा के कैंडाटोला स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की टीम ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया।
इस अवसर पर बुजुर्गों को तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही फल, मिठाई, बिस्किट एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। बुजुर्गों ने भी उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद बालाघाट के जिला समन्वयक महेश पटले ने कहा कि बुजुर्ग किसी भी परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनका जीवन अनुभव आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण पहचान है और उनके अनुभव एवं आशीर्वाद परिवार तथा समाज के लिए अमूल्य हैं।
वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों से जन अभियान परिषद की टीम ने आत्मीय बातचीत की तथा उनके सुख-दुख साझा किए। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक स्वर्णालता चोपड़ा, समाजसेवी प्रकाश डहरवाल, वृद्धाश्रम संचालक नरेंद्र हनवत, परामर्शदाता वर्षा ठाकुर, सुनील पापड़े, सीता मराठे, भानु प्रताप सिंह मरकाम, डॉ. सुधनवा सिंह नेताम सहित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम में अध्ययनरत महाविद्यालयीन छात्र उपस्थित रहे। समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।
जन अभियान परिषद की टीम ने संकल्प लिया कि समय-समय पर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों की सेवा और उनसे संवाद किया जाएगा। साथ ही समाज में बुजुर्गों के सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि जन अभियान परिषद द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता, वृक्षारोपण, नशामुक्ति और सेवा भावना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#cmmadhypradesh
#JansamparkMP
18 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026