सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत शिविर आयोजित, 252 आवेदन प्राप्त
पीएम स्वनिधि हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ
बालाघाट 04 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, बालाघाट परिसर में “सेवा मेरा योगदान अभियान” के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली शासकीय सेवाओं का लाभ नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 252 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों के निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों द्वारा नागरिकों को मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए। नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन, बालाघाट कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री योगेश बिसेन सहित समस्त पार्षदगण की उपस्थिति रही।
शिविर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने, उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा जनसेवा की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।#सेवा_मेरा_योगदान
13 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026