केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने किया नवनिर्मित प्रधान डाकघर अशोकनगर का लोकार्पण
--
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी द्वारा आज नवनिर्मित प्रधान डाकघर अशोकनगर का फीता काटकर उद्घाटन किया । नवनिर्मित डाकघर भवन लगभग 2 करोड़ 35 लाख की लगत से उच्चस्तरीय, नवीनीकरण, कार्य पूर्ण हुआ है | भारत सरकार की डाकघर आधुनिकीकरण की महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत स्कूल ऑफ प्लानिंग एण्ड आर्किटेक्चर नई दिल्ली के डिजाइन संबंधी दिशा.निर्देशों के अनुरूप अशोकनगर प्रधान डाकघर के कायाकल्प लुक एंड फील इम्प्रूवमेंट का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।
नवनिर्मित सौंदर्यीकृत प्रधान डाकघर का आधुनिक स्वरूप आमजन को डाक एवं वित्तीय सेवाएं अधिक सुविधाजनक, सुगम एवं बेहतर वातावरण में उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है | प्रधान डाकघर अशोकनगर जिले की विशाल आबादी को आधुनिक, विस्वनीय एवं नागरिक हितेषी डाक सेवाएँ प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के दौरान संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने डाक विभाग द्वारा देशभर में प्रदान की जा रही सेवाओं एवं विभाग के आधुनिकीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त डाकघर डाक सेवाओं को नई गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगे।
माननीय मंत्री जी ने डाक सेवाओं के डिजिटलीकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक के विस्तार से अब नागरिकों को अनेक डाक सेवाओं के लिए बार-बार डाकघर जाने की आवश्यकता नहीं है। ‘डाक सेवा’ एवं ‘डाक मित्र’ ऐप के माध्यम से विभिन्न डाक सेवाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है। इससे डाक सेवाएं अधिक सुगम, त्वरित एवं नागरिक-केंद्रित बन रही हैं।
अशोकनगर का यह नवनिर्मित प्रधान डाकघर डाक विभाग के आधुनिकीकरण, सेवा विस्तार,डिजिटल परिवर्तन एवं कर्मचारियों के कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आने वाले समय में अशोकनगर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर डाक एवं वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इस अवसर पर मंत्री जी ने सुकन्या पूजन कर सुकन्या पासबुक वितरण भी किया, साथ ही मंत्री जी ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण भी किया।
अधीक्षक डाकघर गुना श्री ओपी चतुर्वेदी ने बताया की ऐतिहासिक रूप से अपने सिद्ध संतो एवं सांस्कृतिक पहचान के लिए जाने जाना वाला शहर अशोकनगर के लिए आज का दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ।
#ashoknagar