युवा संवाद में छाए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, युवाओं से किया सीधा संवाद
- युवा संवाद में दिखा जबरदस्त उत्साह
- यूथ आइकन के रूप में युवाओं के बीच खास पहचान रखने वाले सिंधिया ने किया सीधा संवाद।
- युवाओं के सवालों, विचारों और सपनों से जुड़े।
- उनके उत्साह और ऊर्जा को सराहा।
- बैंड की शानदार प्रस्तुति ने बांधा समां।
- मंत्रमुग्ध होकर लिया संगीत का आनंद।
- संवाद, संगीत और जोश के संग युवा शक्ति, नए विचारों और नए भारत के संकल्प की दिखी झलक।
शनिवार का दिन अशोकनगर के युवाओं के लिए खास रहा।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद किए। वे इस कार्यक्रम के आकर्षण के केंद्र रहे।
अपने सहज और आत्मीय अंदाज में उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया और उनके विचारों, सपनों तथा आकांक्षाओं को करीब से जाना। युवाओं के बीच देश मे यूथ आइकन के रूप में विशेष पहचान रखने वाले सिंधिया की मौजूदगी ने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ सहभागिता की। वहीं, बैंड की शानदार प्रस्तुति ने समां बांध दिया। सिंधिया भी संगीत की इस प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध नजर आए और उन्होंने कलाकारों के उत्साहवर्धन के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
युवा संवाद का माहौल युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और नए विचारों से सराबोर रहा। युवाओं के साथ सिंधिया का यह संवाद उनके प्रति आत्मीय जुड़ाव और उनकी प्रतिभा, सोच एवं आकांक्षाओं को महत्व देने का एक जीवंत उदाहरण बना। कार्यक्रम में आते ही वे रैंप पर चले। सभी ने उनका उत्साह से स्वागत किया।
#ashoknagar