#बालाघाट
सेवा सेतु अभियान के तहत 272 बच्चों की हुई स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया के मार्गदर्शन एवं जिला अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. पंकज महाजन के निर्देशन में 6 अक्टूबर 2026 को सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल भटेरा चौकी, बालाघाट में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में 272 चिन्हित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण किया गया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। शिविर में डॉक्टर लक्ष्य वर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका नागपुरे, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती जयवंता कुंभारे, श्रीमती सुशीला नागपुरे एवं श्रीमती पुष्पा दमाहे ने सेवाएं दीं। आशा कार्यकर्ताओं में श्रीमती श्वेता सोनी, श्रीमती सुनीता वानखेड़े, श्रीमती तुलसी शेंडे एवं श्रीमती कमला डोंगरे उपस्थित रहीं। सपोर्ट स्टाफ के रूप में श्री भीखू लाल मारवाड़ी, श्री प्रथम कावरे एवं श्री विलास उईके ने सहयोग प्रदान किया।
शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #healthminmp
1 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026