#बालाघाट
पीजी कॉलेज में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़े विषयों पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट में क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, जबलपुर संभाग के निर्देशानुसार 6 अक्टूबर 2026 को “सामान्य स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत “अटूट आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उनकी रचनात्मकता, लेखन-कौशल और अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में कुल 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर सुव्यवस्थित एवं प्रभावपूर्ण ढंग से अपने विचार व्यक्त किए।
विद्यार्थियों ने अपने निबंधों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता, पारंपरिक मान्यताओं, आस्था, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय अस्मिता के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित किया। प्रतियोगिता के पश्चात निर्धारित मापदंडों के आधार पर निबंधों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के आधार पर एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा निरुमा खोबरागड़े ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुमरन यादव ने द्वितीय तथा रहिमा उइके ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक विरासत के प्रति समझ विकसित करने के साथ स्वतंत्र चिंतन, लेखन-कौशल और प्रभावी अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन मिला।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे, भारतीय ज्ञान परंपरा की नोडल अधिकारी डॉ. कंचन मसराम, भारतीय ज्ञान परंपरा की संयोजक डॉ. रचना कोरी, आयोजन समिति के संयोजक संजय कुमार बिसेन तथा समिति सदस्य श्रीमती सविता गेड़ाम सहित संबंधित प्राध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #highereducation
11 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026