भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय स्मूहगान प्रतियोगिता में लिटिल हार्टियन्स ने लहराया परचम
स्थानीय के.एम. कॉलेज में भारत विकास परिषद की भिवानी शाखा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्मूहगान प्रतियोगिता - हिन्दी व संस्कृत में लिटल हार्टस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों हरिण्या, खुशीबा खुशी, वैभवी, अनन्या, मान्या, मितांश व कल्पित ने अपनी उत्कृष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया व अपने विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यालय के महासचिव संजय गोयल, एम.डी. पवन गोयल व भावना गोयल ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हे बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया व भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रबंधक सतीश गोयल व रवि गोयल, निदेशक रामानंद सिंघल, ऐश्वर्या सिंघल, राहुल गोयल, विनय गोयल, निश्चल गोयल, साक्षी गोयल, प्रियांश गोयल, प्राचार्या आरती शर्मा, मंजु गिरधर, मनोज कुमार सहित विद्याालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।