शहर के 7 वार्डो में 247 घरो में लार्वा सर्वे
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एस.एन. बिंदल के निर्देशन में श्योपुर शहरी वार्ड क्रमांक 7, 19, 10, 16, 22, 4 एवं 11 में मलेरिया नियंत्रण गतिविधियां संचालित की गईं। मलेरिया निरीक्षक श्री श्यामलाल बाथम एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड भ्रमण कर 247 घरों में लार्वा सर्वे एवं आरएफएस सर्वे किया गया। इस दौरान बुखार से पीड़ित 44 व्यक्तियों की आरडीटी किट से जांच की गई, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई।
इसी क्रम में विकासखंड कराहल के ग्राम सेमरा एवं निमोनिया में भी मलेरिया नियंत्रण अभियान के अंतर्गत 165 घरों का लार्वा सर्वे किया गया तथा 35 बुखार पीड़ितों की जांच कर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। ग्रामवासियों को मलेरिया के लक्षण, जांच एवं बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। गतिविधि में श्री नरसिंह गोड मलेरिया निरीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराहल तथा आशा कार्यकर्ता श्रीमती मोनिका डोंगरे, श्रीमती सुशीला एवं श्रीमती दुलारी ने सहयोग किया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur