सांदीपनि विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
------
संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सांदीपनि विद्यालय, श्योपुर में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संत रविदास जी के जीवन, विचारों, सामाजिक समरसता एवं मानवता के संदेश को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
श्री राजेश शर्मा एवं श्री लोकेश मथुरिया के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में भुवनेश्वर सिंह ने प्रथम स्थान, काजल सेन ने द्वितीय स्थान तथा अनन्या टैगोर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए संत रविदास जी के आदर्शों एवं उनके समतामूलक विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार द्वारा विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ संत रविदास जी के जीवन एवं विचारों के प्रति जागरूकता विकसित करने की पहल की गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
15 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 22, 2026