पत्थर से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने हैडपंप में मारी टक्कर, चालक वाहन छोड़कर फरार, CCTV में कैद हुआ हादसा
मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नरुआ रोड पर रोंग साइड आ रही खंडा-पत्थर से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे लगे हैडपंप में जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। हादसे में हैडपंप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पूरा हादसा पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
#मुरैना #morena #टैक्टर #पुलिस
Morena Nagar, Morena | Oct 3, 2026