30 साल से झोपड़ियों में जिंदगी! सरकारी योजनाओं से महरूम नाथ समुदाय ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार
मुरैना। बस्तपुर डगोरा गांव के नाथ समुदाय के आधा सैकड़ा से अधिक महिला-पुरुष कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने करीब 30 वर्षों से झोपड़ियों में रहने और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की।
समुदाय के लोगों ने आवास, बीपीएल सूची में नाम जोड़ने के साथ पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की। उन्होंने कुछ लोगों पर झोपड़ियां तोड़ने और गांव से खदेड़ने की धमकी देने का आरोप भी लगाया।
एसडीएम अशोक सिंह चौहान ने कहा कि पात्र परिवारों को चिन्हित कर नियमानुसार योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
#morena #मुरैना #नाथ #आवास