Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

News in Mandsaur

#कांग्रेस द्वारा #वंदेमातरम के कथित अपमान पर #मंदसौर में विरोध प्रदर्शन

#कांग्रेस द्वारा #वंदेमातरम के कथित अपमान पर #मंदसौर में विरोध प्रदर्शन

Mandsaur, Mandsaur | Aug 16, 2026

बोलिया से क्यासरा महादेव निकली कांवड़ यात्रा
प्रमुख मार्गों से होते हुए क्यासरा महादेव पहुंचेंगे कांवड़िए 
#बोलिया। रविवार को बोलिया में शिवालय धर्मशाला समिति के तत्वावधान में कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शिवालय धर्मशाला से हुआ। कांवड़िए भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए क्यासरा महादेव के लिए रवाना हुए।
कांवड़ यात्रा शिवालय धर्मशाला से शुरू होकर सरदार वल्लभभाई चौराहा, सुभाषचंद्र बोस चौराहा, छत्री चौक, बस स्टैंड और कंकाली गेट होते हुए क्यासरा महादेव पहुंचेगी। यात्रा में श्रद्धालु कांवड़ लेकर भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। मार्ग में भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आया।
यात्रा के क्यासरा महादेव पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। कांवड़ यात्रा का आयोजन शिवालय धर्मशाला समिति द्वारा किया गया।

बोलिया से क्यासरा महादेव निकली कांवड़ यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए क्यासरा महादेव पहुंचेंगे कांवड़िए #बोलिया। रविवार को बोलिया में शिवालय धर्मशाला समिति के तत्वावधान में कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शिवालय धर्मशाला से हुआ। कांवड़िए भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए क्यासरा महादेव के लिए रवाना हुए। कांवड़ यात्रा शिवालय धर्मशाला से शुरू होकर सरदार वल्लभभाई चौराहा, सुभाषचंद्र बोस चौराहा, छत्री चौक, बस स्टैंड और कंकाली गेट होते हुए क्यासरा महादेव पहुंचेगी। यात्रा में श्रद्धालु कांवड़ लेकर भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। मार्ग में भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आया। यात्रा के क्यासरा महादेव पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। कांवड़ यात्रा का आयोजन शिवालय धर्मशाला समिति द्वारा किया गया।

Mandsaur, Mandsaur | Aug 16, 2026

श्रावण माह के पावन अवसर पर आज रविवार को धर्मराजेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। 🙏🕉️

#धर्मराजेश्वर_मंदिर #श्रावण_माह #हर_हर_महादेव

श्रावण माह के पावन अवसर पर आज रविवार को धर्मराजेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। 🙏🕉️ #धर्मराजेश्वर_मंदिर #श्रावण_माह #हर_हर_महादेव

Mandsaur, Mandsaur | Aug 16, 2026

लगातार बारिश के चलते शामगढ़ अंडरपास में पानी भर गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग।

#शामगढ़ #बारिश #अंडरपास #जलभराव #मंदसौर #यशस्वीदुनिया

लगातार बारिश के चलते शामगढ़ अंडरपास में पानी भर गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग। #शामगढ़ #बारिश #अंडरपास #जलभराव #मंदसौर #यशस्वीदुनिया

Mandsaur, Mandsaur | Aug 15, 2026

शिक्षा के दावों पर गंभीर सवाल, लिम्बावास में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था बनी चर्चा का विषय
लिम्बावास। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में स्कूलों और संस्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी बीच ग्राम लिम्बावास से सामने आई एक तस्वीर ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों पर सवाल खड़े करती नजर आई।
गांव में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बताया गया कि उचित संसाधन और व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चों को खेलने वाले डीजे की व्यवस्था के सहारे ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करना पड़ा। बच्चों में उत्साह और प्रतिभा नजर आई, लेकिन पर्याप्त संसाधनों के अभाव ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए।
ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें बेहतर मंच, उचित संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने की। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक स्कूलों, IIT और IIM जैसे बड़े संस्थानों के विस्तार की बात करती है, लेकिन ग्रामीण अंचलों में बुनियादी शैक्षणिक सुविधाओं की स्थिति भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
लिम्बावास की यह तस्वीर केवल एक गांव तक सीमित मुद्दा नहीं, बल्कि ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था और बच्चों को मिलने वाले अवसरों पर विचार करने का विषय है। बड़े संस्थानों का निर्माण निश्चित रूप से विकास का हिस्सा है, लेकिन वास्तविक शैक्षणिक विकास तभी माना जाएगा, जब गांवों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्याप्त संसाधन और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए सम्मानजनक मंच समान रूप से उपलब्ध हो।

शिक्षा के दावों पर गंभीर सवाल, लिम्बावास में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था बनी चर्चा का विषय लिम्बावास। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में स्कूलों और संस्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी बीच ग्राम लिम्बावास से सामने आई एक तस्वीर ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों पर सवाल खड़े करती नजर आई। गांव में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बताया गया कि उचित संसाधन और व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चों को खेलने वाले डीजे की व्यवस्था के सहारे ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करना पड़ा। बच्चों में उत्साह और प्रतिभा नजर आई, लेकिन पर्याप्त संसाधनों के अभाव ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें बेहतर मंच, उचित संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने की। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक स्कूलों, IIT और IIM जैसे बड़े संस्थानों के विस्तार की बात करती है, लेकिन ग्रामीण अंचलों में बुनियादी शैक्षणिक सुविधाओं की स्थिति भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। लिम्बावास की यह तस्वीर केवल एक गांव तक सीमित मुद्दा नहीं, बल्कि ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था और बच्चों को मिलने वाले अवसरों पर विचार करने का विषय है। बड़े संस्थानों का निर्माण निश्चित रूप से विकास का हिस्सा है, लेकिन वास्तविक शैक्षणिक विकास तभी माना जाएगा, जब गांवों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्याप्त संसाधन और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए सम्मानजनक मंच समान रूप से उपलब्ध हो।

Mandsaur, Mandsaur | Aug 15, 2026

सेन समाज ने किया नपाध्यक्ष कविता यादव का भव्य स्वागत-सम्मान, मंदिर परिसर में रोपे जाएंगे 501 पौधे

शामगढ़। नगर के भगोरी रोड स्थित शांतिकुंज क्षेत्र में सेन समाज शामगढ़-जमुनिया के नवनिर्मित मंदिर परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेन समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं समाजजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव का पुष्पहार भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

सेन समाज द्वारा परिसर में भव्य एवं आकर्षक मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर की रूपरेखा तैयार हो चुकी है और निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। मंदिर के चारों ओर सुंदर बगीचा विकसित करने की योजना है, जिससे परिसर को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेन समाज के सदस्यों ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में कुल 501 पौधे लगाने का सामूहिक संकल्प लिया।

वहीं, सेन समाज शामगढ़ के अध्यक्ष श्री चौहान के अनुरोध पर नपाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने मंदिर परिसर में प्रस्तावित गार्डन में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, चकरी, फिसल पट्टी सहित अन्य खेल साधन उपलब्ध कराने की घोषणा की। नपाध्यक्ष की इस घोषणा पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार माना।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

सेन समाज ने किया नपाध्यक्ष कविता यादव का भव्य स्वागत-सम्मान, मंदिर परिसर में रोपे जाएंगे 501 पौधे शामगढ़। नगर के भगोरी रोड स्थित शांतिकुंज क्षेत्र में सेन समाज शामगढ़-जमुनिया के नवनिर्मित मंदिर परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेन समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं समाजजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव का पुष्पहार भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। सेन समाज द्वारा परिसर में भव्य एवं आकर्षक मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर की रूपरेखा तैयार हो चुकी है और निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। मंदिर के चारों ओर सुंदर बगीचा विकसित करने की योजना है, जिससे परिसर को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेन समाज के सदस्यों ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में कुल 501 पौधे लगाने का सामूहिक संकल्प लिया। वहीं, सेन समाज शामगढ़ के अध्यक्ष श्री चौहान के अनुरोध पर नपाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव ने मंदिर परिसर में प्रस्तावित गार्डन में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, चकरी, फिसल पट्टी सहित अन्य खेल साधन उपलब्ध कराने की घोषणा की। नपाध्यक्ष की इस घोषणा पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार माना। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Mandsaur, Mandsaur | Aug 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा स्कूली बच्चों के साथ विशेष मध्यान भोजन में सम्मिलित हुए 

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदसौर में मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ग्राम धमनार के मिडिल स्कूल में बच्चों के साथ विशेष मध्यान भोजन में सम्मिलित हुए उनके साथ सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदा,र जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया विनीत यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, तहसीलदार श्री प्रेमशंकर पटेल, श्री राजेश धाकड़, श्री रामेश्वर पटेल ग्रामीण जन स्कूल स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने अपने संबोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी है उनको हमें भुलना नहीं है उनका सदैव स्मरण रखना है श्री देवडा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चे खूब पड़े और आगे बढ़े कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए श्री देवडा ने कहा कि देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन में राष्ट्र प्रेम उमड जाता है।  

सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हजारों लोगों के बलिदान से मिली है हमें इसकी कीमत समझना चाहिए उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि रासायनिक खेती के कारण भूमि बंजर होती जा रही है अतः धीरे-धीरे रसायनों का उपयोग बंद करके जैविक खेती की ओर हमें बढ़ना चाहिए । 

राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले व्यक्तियों का स्मरण किया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है 
इस दौरान जिला योजना समिति सदस्‍य श्री राजेश दीक्षित ने भी सम्‍बोधित किया। 
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसकी अतिथियों द्वारा सराहना की गई।

#IndependenceDay
#Mandsaur 
#मंदसौर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा स्कूली बच्चों के साथ विशेष मध्यान भोजन में सम्मिलित हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदसौर में मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ग्राम धमनार के मिडिल स्कूल में बच्चों के साथ विशेष मध्यान भोजन में सम्मिलित हुए उनके साथ सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदा,र जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया विनीत यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, तहसीलदार श्री प्रेमशंकर पटेल, श्री राजेश धाकड़, श्री रामेश्वर पटेल ग्रामीण जन स्कूल स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने अपने संबोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी है उनको हमें भुलना नहीं है उनका सदैव स्मरण रखना है श्री देवडा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चे खूब पड़े और आगे बढ़े कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए श्री देवडा ने कहा कि देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन में राष्ट्र प्रेम उमड जाता है। सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हजारों लोगों के बलिदान से मिली है हमें इसकी कीमत समझना चाहिए उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि रासायनिक खेती के कारण भूमि बंजर होती जा रही है अतः धीरे-धीरे रसायनों का उपयोग बंद करके जैविक खेती की ओर हमें बढ़ना चाहिए । राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले व्यक्तियों का स्मरण किया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है इस दौरान जिला योजना समिति सदस्‍य श्री राजेश दीक्षित ने भी सम्‍बोधित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसकी अतिथियों द्वारा सराहना की गई। #IndependenceDay #Mandsaur #मंदसौर

Mandsaur, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

जिला मुख्यालय स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के पश्चात इसी परिसर में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिले के इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय परिसर में निर्मित 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माण कार्य का लोकार्पण किया कार्य की लागत 1663 लाख रुपए है। इसके अलावा 295.45 लाख रुपए लागत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालागुड़ा विकासखंड मल्हारगढ़ एवं 159 लाख रुपए लागत से निर्मित किए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राम निम्‍बोद विकासखंड धुंधडका का लोकार्पण भी किया गया।

#IndependenceDay
#Mandsaur 
#मंदसौर

जिला मुख्यालय स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के पश्चात इसी परिसर में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिले के इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय परिसर में निर्मित 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माण कार्य का लोकार्पण किया कार्य की लागत 1663 लाख रुपए है। इसके अलावा 295.45 लाख रुपए लागत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालागुड़ा विकासखंड मल्हारगढ़ एवं 159 लाख रुपए लागत से निर्मित किए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राम निम्‍बोद विकासखंड धुंधडका का लोकार्पण भी किया गया। #IndependenceDay #Mandsaur #मंदसौर

Mandsaur, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया रतलाम मंडल पर 80वां स्‍वतंत्रता दिवस
 पश्‍चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 80वां स्‍वतंत्रता दिवस उत्‍साह, सम्‍मान, निष्‍ठा एवं हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। स्‍वतंत्रता दिवस हर भारतीयों के लिए एक विशेष एवम महत्वपूर्ण त्‍यौहार है। 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 80वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम के प्रांगण मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री अश्वनी कुमार द्वारा ध्‍वजारोहण किया गया। ध्‍वजारोहण के उपरांत वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्‍त श्री अमित मिश्रा की अगुआई में रेलवे सुरक्षा बल के परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक रतलाम द्वारा महाप्रबंधक पश्‍चिम रेलवे के स्‍वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन एवं रतलाम मंडल की उपलब्धियों को बताया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार द्वारा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 रेल कर्मचारियों, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ क्विज प्रतियोगिता के विजेता रेलकर्मियों तथा रेलवे स्कूल के 11 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने आईआईटी मद्रास द्वारा संचालित ‘इंट्रोडक्शन टू डेटा साइंस एंड एआई’ का 8 सप्ताह का कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है। कार्यक्रम के दौरान रतलाम मंडल की सांस्‍कृति टीम द्वारा देश‍भक्ति गीत की प्रस्‍तुती दी गई। 
  स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पश्‍चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन,रतलाम मंडल की अध्‍यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा के अतिरिक्त अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री अक्षय कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) श्री कुंजीलाल मीना एवं समस्त शाखाधिकारी, अन्य अधिकारी,बड़ी संख्या में पर्यवेक्षक, कर्मचारी तथा वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ,वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन,एससीएसटी तथाओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा संचालित अरूणोदय बाल मंदिर में बच्‍चों द्वारा मंडल रेल प्रबंधक एवं पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन की अध्‍यक्षा का स्‍वागत किया गया। सभी अतिथियों की उपस्थिति में डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा अरूणोदय बाल मंदिर परिसर में ध्‍वजारोहण किया गया तथा बच्‍चों के रंगारंग कार्यक्रम के बाद उन्‍हे उपहार बांटे गये।  
 
  पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा रेलवे चिकित्सालय में मरीजों को फल, ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों को कंबल तथा मंडल कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल कार्यालय में आयोजित मुख्‍य कार्यक्रम के अतिरिक्‍त रतलाम मंडल के इंदौर, उज्जैन, रतलाम सभी स्‍टेशनों, कार्यालयों,कार्यशालाओं, मरम्‍मत इकाइयों, मंडल रेलवे चिकित्‍सालय सहित चिकित्‍सा यूनिटों में भी उत्‍साह के साथ ध्‍वजारोहण किया  गया।  
इंदौर रेलवे स्टेशन पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया।

हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया रतलाम मंडल पर 80वां स्‍वतंत्रता दिवस पश्‍चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 80वां स्‍वतंत्रता दिवस उत्‍साह, सम्‍मान, निष्‍ठा एवं हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। स्‍वतंत्रता दिवस हर भारतीयों के लिए एक विशेष एवम महत्वपूर्ण त्‍यौहार है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 80वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम के प्रांगण मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री अश्वनी कुमार द्वारा ध्‍वजारोहण किया गया। ध्‍वजारोहण के उपरांत वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्‍त श्री अमित मिश्रा की अगुआई में रेलवे सुरक्षा बल के परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक रतलाम द्वारा महाप्रबंधक पश्‍चिम रेलवे के स्‍वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन एवं रतलाम मंडल की उपलब्धियों को बताया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार द्वारा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 रेल कर्मचारियों, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ क्विज प्रतियोगिता के विजेता रेलकर्मियों तथा रेलवे स्कूल के 11 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने आईआईटी मद्रास द्वारा संचालित ‘इंट्रोडक्शन टू डेटा साइंस एंड एआई’ का 8 सप्ताह का कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है। कार्यक्रम के दौरान रतलाम मंडल की सांस्‍कृति टीम द्वारा देश‍भक्ति गीत की प्रस्‍तुती दी गई। स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पश्‍चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन,रतलाम मंडल की अध्‍यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा के अतिरिक्त अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री अक्षय कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) श्री कुंजीलाल मीना एवं समस्त शाखाधिकारी, अन्य अधिकारी,बड़ी संख्या में पर्यवेक्षक, कर्मचारी तथा वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ,वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन,एससीएसटी तथाओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन द्वारा संचालित अरूणोदय बाल मंदिर में बच्‍चों द्वारा मंडल रेल प्रबंधक एवं पश्चिम रेलवे महिला कल्‍याण संगठन की अध्‍यक्षा का स्‍वागत किया गया। सभी अतिथियों की उपस्थिति में डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा अरूणोदय बाल मंदिर परिसर में ध्‍वजारोहण किया गया तथा बच्‍चों के रंगारंग कार्यक्रम के बाद उन्‍हे उपहार बांटे गये। पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा रेलवे चिकित्सालय में मरीजों को फल, ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों को कंबल तथा मंडल कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल कार्यालय में आयोजित मुख्‍य कार्यक्रम के अतिरिक्‍त रतलाम मंडल के इंदौर, उज्जैन, रतलाम सभी स्‍टेशनों, कार्यालयों,कार्यशालाओं, मरम्‍मत इकाइयों, मंडल रेलवे चिकित्‍सालय सहित चिकित्‍सा यूनिटों में भी उत्‍साह के साथ ध्‍वजारोहण किया गया। इंदौर रेलवे स्टेशन पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया।

Mandsaur, Mandsaur | Aug 15, 2026