Public App Logo
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम खेड़ा में शिविर आयोजित किया गया 152 आवेदनों का निराकरण मौके पर किया गया मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के सीतामऊ क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में शुक्रवार को शिविर संपन्न हुआ। इस दौरान 650 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 152 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया शेष आवेदनों के निराकरण के लिए सात दिवस समय सीमा निर्धारित की गई। शिविर के पूर्व सीतामऊ तथा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर जन संवाद किया गया ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम सीतामऊ श्रीमती शिवानी गर्ग, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। #मंदसौर #Mandsaur - Mandsaur News