Public App Logo
#महाकाल मंदिर में भीड़ से अफरा-तफरी, कई श्रद्धालु बेहोश #उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार पर भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग क्षेत्र में कई महिलाएं, पुरुष और युवतियां बेहोश हो गए, जबकि कुछ कांवड़ियों को चोटें भी आईं। सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। - Mandsaur News