भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर का जिला भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत
जिले भर के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद गुर्जर का किया लाल कालीन स्वागत
मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेत्रत्व में जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक कैलाश चावला, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह मच्छोपूरिया, मदनलाल राठौर, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार, भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के प्रशिक्षण प्रभारी गणपतसिंह आंजना, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, भाजपा जिला महामंत्रीगण शिवराजसिंह राणा, विजय सुराना, महेश जूनवाल, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश काला, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा बन्ना, भाजपा नेता निहालचंद मालवीय, एवं नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर आदि कि गरीमामय उपस्थित में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा कि और से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने जिला पदाधिकारीयों के साथ भाजपा किसान मोर्चा के नवनीयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर का शाल, भाजपा दुपट्टा एवं साफा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नवनीयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कहा अपने स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी, गृहमंत्री अमित शाह जी सहीत पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ संगठन कि मजबूती के लिये कार्य करूंगा।
उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण जीवन की आधारशिला किसान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने, फसल उत्पादन को बढ़ावा देने तथा किसानों को तकनीक और बाजार से जोड़ने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। किसान कल्याण भाजपा की प्राथमिकताओं में सदैव रहा है।
किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते मेरा प्रयास रहेगा कि देश के प्रत्येक किसान तक केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी पहुंचे और किसानों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाया जाए। देश के गांव, खेत और किसान को मजबूत किए बिना विकसित भारत का संकल्प पूरा नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा को गांव-गांव और खेत-खेत तक और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। किसानों के साथ संवाद, कृषि क्षेत्र में नवाचार, प्राकृतिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा युवा किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने मंदसौर सहित पूरे मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी केवल मेरी नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर किसान हित और राष्ट्रहित में कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मंदसौर जिले और मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव और नेतृत्व से देशभर के किसानों को नई दिशा मिलेगी। संगठन को उनका मार्गदर्शन सदैव प्राप्त होता रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री कैलाश चावला, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह मच्छोपूरिया, मदनलाल राठौर ने भी नवनियुक्त किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर को शुभकामनाए दी।
इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल कियावत, भाजपा जिला पदाधिकारीगण गौरव अग्रवाल, जीवन शर्मा, सुनील जैन, पुलकित पटवा, जगदीश गुर्जर, प्रितेश चावला, आशीष गुप्ता, अंकित सोनी, निलेश जैन, राजेश नामदेव, हिम्मत डांगी, रामरतन आटेला, मंडल अध्यक्ष विनोद डगवार, अरविंद सारस्वत, नेपालसिंह सिसौदिया, सुमित सेन, गोपाल पाटीदार, राकेश पाटीदार, नरेश चंदवानी, बंटी चौहान, महेन्द्र परिहार, मंडल पदाधिकारी अमन फरकया, धमेंद्र जटिया, नरेन्द्र पंवार, कैसरीमल जटिया, बंशीलाल राठौर, मनोहर काबरा, गोपालसिंह शक्तावत, शिवनारायण गुर्जर, पुष्पेन्द्र भावसार, अशोक करनावट, तेजपालसिंह धाकडी, शेहजाद पटेल, आशीष गौड, भावना पमनानी, बब्बू पमनानी, रमेश ग्वाला, कन्हैयालाल सोनगरा, दलपलसिंह डांगी, पियूष जैन, हेमंत सोलंकि सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से मध्यप्रदेश के साथ-साथ मंदसौर जिले का गौरव बढ़ा है। सभी ने उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।