समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1151,
दिनांक 18 अगस्त 2026,
==================
जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार (भा•प्र•से•) के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में सभी प्रखंडों के चिन्हित पंचायतों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन सम्बंधित अधिकारियों द्वारा किया गया।
इसी क्रम में नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड नंबर 06,07 एवं 08 के नागरिकों के लिए प्राथमिक विद्यालय झालीघाट में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में स्थानीय नागरिकों द्वारा ज्यादा संख्या में भाग लिया गया और अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन देकर अवगत कराया गया।
मौके पर कुछ शिकायतों का त्वरित निष्पादन भी किया गया तथा शेष शिकायतों के निष्पादन के लिए अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
शिविर में नोडल पदाधिकारी सह महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पूर्णिया एवं संबंधित विभागों के अधिकारिगण मौजूद थे।
मौके पर लाभुकों द्वारा इस कार्यक्रम के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन, पूर्णिया की सराहना की गई।