समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1149,
दिनांक 18 अगस्त 2026,
==================
जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार (भा•प्र•से•) के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में सभी प्रखंडों के चिन्हित पंचायतों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन सम्बंधित अधिकारियों द्वारा किया गया।
इसी क्रम में प्रखंड अमौर के पंचायत मच्छट्टा के मच्छट्टा हाई स्कूल में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के नोडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा शिविर में योग्य लाभकों को जॉब कार्ड हस्तगत कराया गया।
शिविर में काफी संख्या में स्थानीय नागरिकों द्वारा भाग लिया गया। मौके पर लाभुकों द्वारा इस कार्यक्रम के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन, पूर्णिया की सराहना की गई।