समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- 1244,
दिनांक:- 18 अगस्त 2026,
==================
जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न पंचायत सहयोग शिविरों का लिया गया जायजा:-
मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को दिए कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश:-
निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप माह के तृतीय मंगलवार, दिनांक 18 अगस्त 2026 को जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा जिले के सभी प्रखंडों की दो-दो पंचायतों में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा श्रीनगर प्रखंड अंतर्गत खोखा दक्षिण पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित पंचायत सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं एवं प्राप्त आवेदनों की गहन जानकारी ली गई।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लंबित पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) शिविर स्थल पर ही कराना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र पेंशनधारियों को पेंशन का लाभ समय पर मिल सके।
मौके पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि पंचायत सहयोग शिविर के आयोजन के दिन संबंधित पंचायत में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच हेतु विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा जिन पशुओं को उपचार की आवश्यकता हो, उनका त्वरित उपचार कराया जाए।
इसी क्रम में कार्यपालक अभियंता, विद्युत को निर्देश दिया गया कि पंचायत सहयोग शिविर स्थल पर ही प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत इच्छुक उपभोक्ताओं से सोलर अधिष्ठापन हेतु आवेदन कैंप मोड में प्राप्त करें तथा संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर पात्र लाभुकों को योजना का लाभ ससमय सुलभ कराना सुनिश्चित करें।
कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को निर्देशित किया गया कि पंचायत सहयोग शिविर के माध्यम से संबंधित पंचायत के सभी महादलित टोलों में प्राथमिकता के आधार पर नल-जल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इसी दौरान डीपीएम, जीविका को निर्देश दिया गया कि पंचायत सहयोग शिविर के माध्यम से शौचालय विहीन परिवारों को अग्रिम ₹10,000 की सहायता उपलब्ध कराते हुए शौचालय निर्माण का कार्य सुनिश्चित कराएं।
मौके पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित लाभुकों को जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, उप विकास आयुक्त श्री अ