Public App Logo
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:- 1246, दिनांक:- 18 अगस्त 2026, ================== बिहार सरकार की माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग श्री लेशी द्वारा विभिन्न सहयोग शिविरों का लिया गया जायजा:- जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप माह के तृतीय मंगलवार, दिनांक 18 अगस्त 2026 को जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के दो-दो पंचायतों में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में बिहार सरकार की माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग, श्रीमती लेशी सिंह एवं जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा प्रखंड के०नगर अंतर्गत पंचायत बिढनौली खेमचंद पश्चिम के पंचायत भवन में आयोजित पंचायत सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री महोदया एवं जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।शिविर में आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं एवं प्राप्त आवेदनों की विस्तृत जानकारी ली गई। मौके पर माननीय मंत्री महोदया द्वारा वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लंबित पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) शिविर स्थल पर ही कराना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र पेंशनधारियों को पेंशन का लाभ समय पर मिल सके। मौके पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि पंचायत सहयोग शिविर के आयोजन के दिन संबंधित पंचायत में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच हेतु विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा जिन पशुओं को उपचार की आवश्यकता हो, उनका त्वरित उपचार कराया जाए। इसी क्रम में कार्यपालक अभियंता, विद्युत को निर्देश दिया गया कि पंचायत सहयोग शिविर स्थल पर ही प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत इच्छुक उपभोक्ताओं से सोलर अधिष्ठापन हेतु आवेदन कैंप मोड में प्राप्त करें तथा संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर पात्र लाभुकों को योजना का लाभ सुलभ कराना सुनिश्चित करें। कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को निर्देशित किया गया कि पंचायत सहयोग शिविर के माध्यम से संबंधित पंचायत के सभी महादलित टोलों में प्राथमिकता के आधार पर नल-जल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसी दौरान डीपीएम, जीविका को निर्देश दिया गया कि पंचायत सहयोग शिविर के माध्यम से शौचालय विहीन परिवारों को अग्रिम ₹10,000 की सहायता राशि उपलब्ध कराते - Purnia News