Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
No video available

ERSS-112 . #BiharPolice #Bihar #FollowTrafficRules #wearhelmet Information & Public Relations Department, #Government

17.5k views | Jehanabad, Jehanabad | Sep 29, 2024

MORE NEWS

समाहरणालय से ज्ञान भवन के लिए रवाना हुए 27 प्रतिभागी
9 विद्यालयों के 18 विद्यार्थी और नौ शिक्षक राज्य स्तरीय सम्मेलन में हुए शामिल
जहानाबाद। निर्वाचन प्रक्रिया में शिक्षा जगत की भूमिका एवं तकनीकी उपयोग को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय रीजनल कांफ्रेंस ऑन ईएलसी एवं ईसीआईनेट (ELC एवं ECINET) में भाग लेने के लिए जिले के नौ विद्यालयों के 18 विद्यार्थी और नौ शिक्षक व विद्यालय प्रतिनिधि सोमवार को पटना के लिए रवाना हुए। कुल 27 प्रतिभागियों को सुबह 8:30 बजे समाहरणालय परिसर से बस द्वारा पटना स्थित ज्ञान भवन के लिए रवाना किया गया।
बस को रवाना करने के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) शिक्षा विभाग रमेश कुमार पाल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जहानाबाद नीरज कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घोसी अफाक अंसारी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी काको विपुल कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मेलन में सक्रिय रूप से सहभागिता करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सफल एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। इसके बाद निर्धारित समय पर बस को समाहरणालय परिसर से ज्ञान भवन, पटना के लिए रवाना किया गया।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में निर्वाचन प्रक्रिया में शिक्षा जगत की भूमिका तथा ईएलसी और ईसीआईनेट के तकनीकी उपयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा रही है। सम्मेलन में जहानाबाद जिले के चयनित विद्यार्थी एवं शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। संबंधित आदेश में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों से प्रतिभागियों के सम्मेलन में शामिल होने का उल्लेख किया गया है।

समाहरणालय से ज्ञान भवन के लिए रवाना हुए 27 प्रतिभागी 9 विद्यालयों के 18 विद्यार्थी और नौ शिक्षक राज्य स्तरीय सम्मेलन में हुए शामिल जहानाबाद। निर्वाचन प्रक्रिया में शिक्षा जगत की भूमिका एवं तकनीकी उपयोग को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय रीजनल कांफ्रेंस ऑन ईएलसी एवं ईसीआईनेट (ELC एवं ECINET) में भाग लेने के लिए जिले के नौ विद्यालयों के 18 विद्यार्थी और नौ शिक्षक व विद्यालय प्रतिनिधि सोमवार को पटना के लिए रवाना हुए। कुल 27 प्रतिभागियों को सुबह 8:30 बजे समाहरणालय परिसर से बस द्वारा पटना स्थित ज्ञान भवन के लिए रवाना किया गया। बस को रवाना करने के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) शिक्षा विभाग रमेश कुमार पाल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जहानाबाद नीरज कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घोसी अफाक अंसारी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी काको विपुल कुमार मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मेलन में सक्रिय रूप से सहभागिता करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सफल एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। इसके बाद निर्धारित समय पर बस को समाहरणालय परिसर से ज्ञान भवन, पटना के लिए रवाना किया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में निर्वाचन प्रक्रिया में शिक्षा जगत की भूमिका तथा ईएलसी और ईसीआईनेट के तकनीकी उपयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा रही है। सम्मेलन में जहानाबाद जिले के चयनित विद्यार्थी एवं शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। संबंधित आदेश में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों से प्रतिभागियों के सम्मेलन में शामिल होने का उल्लेख किया गया है।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 17, 2026

एसपी के जनता दरबार में 14 लोगों की सुनी गई शिकायतें
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के कार्यालय कक्ष में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें कुल 14 आगंतुकों ने पहुंचकर अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी आगंतुकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों के त्वरित एवं उचित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, मामलों के निष्पादन में तत्परता बरतने को कहा।

एसपी के जनता दरबार में 14 लोगों की सुनी गई शिकायतें जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के कार्यालय कक्ष में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें कुल 14 आगंतुकों ने पहुंचकर अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी आगंतुकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों के त्वरित एवं उचित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, मामलों के निष्पादन में तत्परता बरतने को कहा।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 17, 2026

जहानाबाद,में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस।

#Jehanabad #JehanabadNews #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews

जहानाबाद,में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस। #Jehanabad #JehanabadNews #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews

Jehanabad, Jehanabad | Aug 17, 2026

श्रावण सोमवार को लेकर प्रशासन मुस्तैद, देर रात सिद्धेश्वर नाथ धाम पहुंचे डीएम
जहानाबाद। श्रावण माह के सोमवार को बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने रविवार की देर रात मंदिर एवं मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने भीड़ एवं कतार प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल कैंप, पेयजल, कंट्रोल रूम, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति की जांच करते हुए सभी को अपने निर्धारित स्थल पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि अधिक भीड़ वाले स्थानों पर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध रखते हुए भीड़ को नियंत्रित किया जाए। जलाभिषेक के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हो।
मेडिकल कैंप में पर्याप्त दवाएं रखने का निर्देश
जिला पदाधिकारी ने मेडिकल कैंप का निरीक्षण कर चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी तत्परता के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मेडिकल कैंप में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने को कहा।
पेयजल की व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीएम ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को मेला क्षेत्र के सभी निर्धारित स्थानों पर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की स्थिति में भी किसी स्थान पर पानी की कमी नहीं होनी चाहिए।
कंट्रोल रूम से लगातार होगी उद्घोषणा
कंट्रोल रूम को लगातार सक्रिय रखने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सूचनाओं का प्रसारण करने का निर्देश दिया गया। श्रद्धालुओं से कतार में रहने, निर्धारित मार्ग का उपयोग करने, भीड़ वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से नहीं रुकने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील लगातार करने को कहा गया।
ड्रॉप गेट से नियंत्रित होगा श्रद्धालुओं का दबाव
निरीक्षण के दौरान हथियाबोर की ओर अधिक भीड़ होने की स्थिति में ड्रॉप गेट का प्रभावी इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि भीड़ एवं आवागमन को नियंत्रित करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से मंदिर की ओर भेजा जाए।
मेला एवं मंदिर परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को नियमित अंतराल पर सफाई कराने, कूड़ा-कचरा का समय पर उठाव सुनिश्चित करने और पूरे मेला क्षेत्र को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम जलाभिषेक प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीड़ बढ़ने या किसी आकस्मिक स्थिति में अधिकारी आपसी समन्वय से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से कतारबद्ध होकर बाबा सिद्धेश्वर नाथ का जलाभिषेक एवं दर्शन करने की अपील की है। निर्धारित मार्ग और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने, भीड़ वाले स्थानों पर धैर्य एवं संयम बनाए रखने तथा मेला परिसर में स्वच्छता रखने का आग्रह किया गया है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार, उप विकास आयुक्त श्री आदित्य कुमार पियूष, निदेशक डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), डीपीओ नमामि गंगे सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

श्रावण सोमवार को लेकर प्रशासन मुस्तैद, देर रात सिद्धेश्वर नाथ धाम पहुंचे डीएम जहानाबाद। श्रावण माह के सोमवार को बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने रविवार की देर रात मंदिर एवं मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने भीड़ एवं कतार प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल कैंप, पेयजल, कंट्रोल रूम, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति की जांच करते हुए सभी को अपने निर्धारित स्थल पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि अधिक भीड़ वाले स्थानों पर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध रखते हुए भीड़ को नियंत्रित किया जाए। जलाभिषेक के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हो। मेडिकल कैंप में पर्याप्त दवाएं रखने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने मेडिकल कैंप का निरीक्षण कर चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी तत्परता के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मेडिकल कैंप में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने को कहा। पेयजल की व्यवस्था बनाए रखने पर जोर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीएम ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को मेला क्षेत्र के सभी निर्धारित स्थानों पर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की स्थिति में भी किसी स्थान पर पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। कंट्रोल रूम से लगातार होगी उद्घोषणा कंट्रोल रूम को लगातार सक्रिय रखने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सूचनाओं का प्रसारण करने का निर्देश दिया गया। श्रद्धालुओं से कतार में रहने, निर्धारित मार्ग का उपयोग करने, भीड़ वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से नहीं रुकने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील लगातार करने को कहा गया। ड्रॉप गेट से नियंत्रित होगा श्रद्धालुओं का दबाव निरीक्षण के दौरान हथियाबोर की ओर अधिक भीड़ होने की स्थिति में ड्रॉप गेट का प्रभावी इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि भीड़ एवं आवागमन को नियंत्रित करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से मंदिर की ओर भेजा जाए। मेला एवं मंदिर परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को नियमित अंतराल पर सफाई कराने, कूड़ा-कचरा का समय पर उठाव सुनिश्चित करने और पूरे मेला क्षेत्र को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम जलाभिषेक प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीड़ बढ़ने या किसी आकस्मिक स्थिति में अधिकारी आपसी समन्वय से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की सहयोग की अपील जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से कतारबद्ध होकर बाबा सिद्धेश्वर नाथ का जलाभिषेक एवं दर्शन करने की अपील की है। निर्धारित मार्ग और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने, भीड़ वाले स्थानों पर धैर्य एवं संयम बनाए रखने तथा मेला परिसर में स्वच्छता रखने का आग्रह किया गया है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार, उप विकास आयुक्त श्री आदित्य कुमार पियूष, निदेशक डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), डीपीओ नमामि गंगे सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 17, 2026

सावन के तीसरे रविवार को सिद्धनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
मखदुमपुर। वाणावर पहाड़ की मनोरम वादियों में स्थित ऐतिहासिक बाबा सिद्धनाथ मंदिर सावन के तीसरे रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर रहा। सुबह से ही मंदिर परिसर और पहाड़ी क्षेत्र में भक्तों की भारी भीड़ जुटती रही। विभिन्न जिलों से पहुंचे 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरा वाणावर क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। भक्त पहाड़ के प्राकृतिक जलस्रोतों में स्नान करने के बाद पहाड़ी मार्ग से मंदिर पहुंचे। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए अर्घा सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं ने बाबा पर जल अर्पित किया। जलाभिषेक करने वालों में महिलाओं की संख्या भी काफी रही।
श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पहाड़ी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारी भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए। श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं।
मंदिर प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ गुड्डू बाबा ने बताया कि सावन के तीसरे रविवार को 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धनाथ के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सावन के तीसरे सोमवार को इससे भी अधिक भीड़ जुटने की संभावना है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन की ओर से निर्धारित व्यवस्था का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक करने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा। मंदिर प्रबंधक के अनुसार प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
वहीं, विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह लंगर लगाए गए। यहां भक्तों को निशुल्क भोजन और प्रसाद वितरित किया गया। पूरे दिन वाणावर पहाड़ पर भक्ति और सेवा का माहौल बना रहा।

सावन के तीसरे रविवार को सिद्धनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक मखदुमपुर। वाणावर पहाड़ की मनोरम वादियों में स्थित ऐतिहासिक बाबा सिद्धनाथ मंदिर सावन के तीसरे रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर रहा। सुबह से ही मंदिर परिसर और पहाड़ी क्षेत्र में भक्तों की भारी भीड़ जुटती रही। विभिन्न जिलों से पहुंचे 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरा वाणावर क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। भक्त पहाड़ के प्राकृतिक जलस्रोतों में स्नान करने के बाद पहाड़ी मार्ग से मंदिर पहुंचे। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए अर्घा सिस्टम के माध्यम से श्रद्धालुओं ने बाबा पर जल अर्पित किया। जलाभिषेक करने वालों में महिलाओं की संख्या भी काफी रही। श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पहाड़ी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारी भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए। श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं। मंदिर प्रबंधक भानु प्रताप उर्फ गुड्डू बाबा ने बताया कि सावन के तीसरे रविवार को 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा सिद्धनाथ के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सावन के तीसरे सोमवार को इससे भी अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन की ओर से निर्धारित व्यवस्था का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक करने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा। मंदिर प्रबंधक के अनुसार प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सतर्क है। वहीं, विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह लंगर लगाए गए। यहां भक्तों को निशुल्क भोजन और प्रसाद वितरित किया गया। पूरे दिन वाणावर पहाड़ पर भक्ति और सेवा का माहौल बना रहा।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 16, 2026

ERSS-112 . #BiharPolice #Bihar #FollowTrafficRules #wearhelmet Information & Public Relations Department, #Government - Jehanabad News