गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सेवा, घर-घर हो रही बीपी, शुगर व कैंसर की जांच
जहानाबाद : घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से “जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार” अभियान के तहत गांव-गांव स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एएनएम घर-घर पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। इस दौरान लोगों का बीपी, शुगर और कैंसर स्क्रीनिंग की जा रही है।
स्वास्थ्य जांच के साथ ग्रामीणों को गैर-संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जा रही है। एएनएम लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित खान-पान अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य प्रारंभिक स्तर पर बीमारी की पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।
अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया जा रहा है कि स्वास्थ्य जांच के लिए अब केवल अस्पताल पहुंचने पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं खुद गांव और