#बालाघाट
सेवा संकल्प अभियान के तहत बैहर में फिट इंडिया खेल सत्र आयोजित
रस्साकशी प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बालाघाट द्वारा विकासखंड बैहर के स्थानीय खेल परिसर में ‘फिट इंडिया खेल सत्र’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में क्षेत्र के 100 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रस्साकशी के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय दिया। विभिन्न मुकाबलों के बाद विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय रखने के साथ उन्हें खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। आयोजन के दौरान उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नियमित खेल गतिविधियां युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नवजीत सिंह परिहार, माध्यमिक शिक्षक कटंगी श्री शर्मा, खेल परिसर अधीक्षक वेंकटेश स्वर ठाकरे, सीएम राइज स्कूल मलाजखंड के पीटीआई परमेश तेकाम, खेल परिसर बैहर के पीटीआई राम खंडाते, लता सोनवाने, दिव्यांशी मोहबिया तथा खेल परिसर से जुड़े आयुष तोमर सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए इस तरह की गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जाना चाहिए। आयोजन ने बैहर क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #MP_DSYW
3 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 3, 2026