कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से हमारे भैया डॉ. रजनीश रंजन ने पूर्णिया में दाखिल किया नामांकन..
#कोशीस्नातक निर्वाचन क्षेत्र, बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन ने पूर्णिया में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर एवं पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना समेत कई समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।नामांकन के अवसर पर विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने डॉ. रजनीश रंजन का गर्मजोशी से स्वागत किया। समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोशी क्षेत्र की आवाज को मजबूती से सदन तक पहुंचाने के लिए वे एकजुट हैं। इस दौरान समर्थकों ने “आने वाला कल हमारा होगा” जैसे नारों के साथ उत्साह व्यक्त किया।
बडे भैया डॉ. रजनीश रंजन के नामांकन पर हमारी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।🙏🙏
हर हर महादेव ❤️❤️🙏🙏
Kahara, Saharsa | Oct 5, 2026