365 दिन की गौ सेवा यात्रा पूरी, गौ माता को लगाया भव्य 56 भोग
कांकेर। गौ माता को प्लास्टिक खाने से बचाने और समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समर्पण सेवा कल्याण समिति द्वारा शुरू किए गए गौ सेवा गोविंद सेवा अभियान ने 365 दिन पूरे कर लिए। इस अवसर पर गौ माता के लिए भव्य 56 भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समिति द्वारा 4 अक्टूबर 2025 को छोटे से संकल्प के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई थी। एक वर्ष तक लगातार चलाए गए इस अभियान में महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, विशाखापट्टनम और ओडिशा सहित देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों का सहयोग और स्नेह मिला।
365 दिन पूरे होने के अवसर पर आयोजित 56 भोग कार्यक्रम में गौ सेवकों और समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा को निरंतर आगे बढ़ाने और लोगों को गौ माता की सेवा व संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया।
आयोजक मंडल से चंद्रेश राठी, संतोष शर्मा, सरिता राठी, कोकिला शर्मा और लक्ष्मी तिवारी सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम में गौ माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए सेवा कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
#Viral #NewsUpdate #GauMataKiJai #viralreelschallenge
Kanker, Kanker | Oct 6, 2026