छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम एवं संबंधित आरक्षण नियमों के प्रावधानों के तहत नगर पंचायत नरहरपुर के 15 वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही आज जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
आरक्षण के अनुसार 15 वार्डों में अजजा मुक्त, अजजा महिला, अजा मुक्त, अनारक्षित मुक्त एवं अनारक्षित महिला श्रेणियों का निर्धारण किया गया।
आरक्षण प्रक्रिया अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम कांकेर एवं नोडल अधिकारी श्रीमती सरस्वती बंजारे तथा डिप्टी कलेक्टर श्री टीकाराम देवांगन की उपस्थिति में सम्पन्न कराई गई।
इस अवसर पर तहसीलदार नरहरपुर श्री पुष्पराज पात्र, नगर पंचायत नरहरपुर के सीएमओ श्री रोशन सिंह ठाकुर सहित निर्वाचन अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Kanker, Chhattisgarh | Oct 6, 2026