नरहरपुर विकासखंड के ग्राम मांडाभर्री में आयोजित जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 162 आवेदन प्राप्त हुए। विधायक श्री आशाराम नेताम एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
10 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी
19 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड
67 पेंशन प्रकरण स्वीकृत
5 कृषकों को आइस बॉक्स एवं जाल
रागी एवं उड़द बीज का वितरण
20 हितग्राहियों को पौधों का वितरण
18 महिलाओं को ऋण स्वीकृति
19 लखपति दीदियों का सम्मान
9 पशुपालकों को फर्टिलिटी किट
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
विधायक श्री आशाराम नेताम ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अपने गांव को विकसित गांव बनाने का आह्वान किया। वहीं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान