सेवा संकल्प अभियान | सेवा सेतु शिविर | योजनाओं का लाभ, गांव के द्वार
ग्राम मांडाभर्री में आयोजित जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया गया।
📌 शिविर में मिले प्रमुख लाभ—
10 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी
19 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड
67 पेंशन प्रकरण स्वीकृत
5 कृषकों को आइस बॉक्स एवं जाल
10 कृषकों को रागी बीज एवं 6 किसानों को उड़द बीज
20 हितग्राहियों को पौधों का वितरण
3 ग्राम पंचायतों को जल जीवन मिशन के बेहतर संचालन के लिए प्रशस्ति पत्र
बिहान योजना के तहत 18 महिलाओं को ऋण स्वीकृति
19 लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित
9 पशुपालकों को फर्टिलिटी किट
शिविर में 162 आवेदन प्राप्त हुए। विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
सेवा संकल्प अभियान — योजनाओं की जानकारी भी, लाभ भी और समाधान भी।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari SevaSeVikas ViksitChhattisgarh