वन पट्टा फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत! 5 हजार लेते वनरक्षक को ACB ने रंगे हाथ दबोचा
बांसवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए वनरक्षक भूपेश पाटीदार को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी वन नाका तलवाड़ा, वन रेंज गढ़ी में तैनात है। ACB के अनुसार परिवादी वन भूमि पर लंबे समय से कृषि कार्य कर रहा था। वन पट्टे के लिए तैयार की जा रही पत्रावली को आगे बढ़ाने और फाइल देने की एवज में आरोपी ने 6 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद 5 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। सत्यापन के बाद ACB बांसवाड़ा टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया। आरोपी के निवास की तलाशी और आगे की जांच जारी है।
#Banswara #ACB #RajasthanACB #Bribery #Corruption ForestDepartment TrapAction
Dungarpur, Dungarpur | Oct 1, 2026