उज्जैन: 'जनगणना-2027' की तैयारियां तेज, त्रुटिरहित कार्य के लिए चार्ज अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण 📊📝
आगामी 'जनगणना-2027' के कार्य को समय-सीमा में और बिना किसी त्रुटि के पूरा करने के लिए उज्जैन में जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। समापन अवसर पर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण और समयबद्ध कार्य है, इसे चुनाव प्रक्रिया की तरह गंभीरता से लिया जाए। कलेक्टर ने स्थानीय भाषाओं में छोटे और सरल जागरूकता वीडियो बनाकर नागरिकों को 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया, ताकि मैदानी अमले का कार्य आसान हो सके। प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए जनगणना प्रभारी तेजेंद्र सिंह को सम्मानित भी किया गया।
#UjjainNews #Census2027 #UjjainAdministration #MPNews #SelfEnumeration UjjainUpdates
Ujjain Urban, Ujjain | Oct 7, 2026