उज्जैन: एलिवेटेड ब्रिज प्रोजेक्ट को लेकर आगर रोड पर चला नगर निगम का डंडा, अवैध अतिक्रमण किया गया जब्त
उज्जैन शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक आगर रोड पर यातायात को सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते यातायात का भारी दबाव रहता है। इसे देखते हुए निगम की रिमूवल गैंग ने सड़क और फुटपाथ से हाथ ठेले, गुमटियां और टीन शेड हटाकर अतिक्रमण की सामग्री जब्त कर ली है। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी है।
#UjjainNews #NagarNigamUjjain #AntiEncroachment #ElevatedRoad #UjjainTraffic MPNews