उज्जैन: 'मीरा' कैमरे की अंतरिक्ष में सफल लॉन्चिंग पर इंजीनियर पुनीत के घर जश्न, 7 साल की तपस्या लाई रंग 🚀🇮🇳
उज्जैन के युवा इंजीनियर पुनीत बदेका द्वारा बनाए गए मात्र 502 ग्राम के स्वदेशी 'मीरा' (MIRA) कैमरे के स्पेसएक्स रॉकेट से अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक पहुंचने पर उनके घर जश्न का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक सफलता की बधाई दी। पुनीत के परिजनों ने बताया कि यह मुकाम हासिल करने के लिए पुनीत ने 7 सालों तक त्योहारों और पारिवारिक आयोजनों का त्याग किया। यह अत्याधुनिक कैमरा 10 अक्टूबर से अंतरिक्ष से पृथ्वी की रियल-टाइम तस्वीरें भेजना शुरू करेगा, जो कृषि, बाढ़-सूखे और समुद्री सुरक्षा में भारत के लिए बेहद मददगार साबित होगा।
#UjjainPride #SpaceX #MakeInIndia #SpaceTechnology #UjjainNews MPNews ISRO