उज्जैन: 6 दिन बाद जिले को मिले नए CMHO, डॉ. विक्रम रघुवंशी ने सादगी के साथ संभाला पदभार
उज्जैन जिले को पूर्व सीएमएचओ (CMHO) डॉ. अशोक पटेल के सेवानिवृत्त होने के 6 दिन बाद नया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मिल गया है। बुधवार को डॉ. विक्रम रघुवंशी ने स्वास्थ्य कार्यालय पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ सादगी पूर्ण तरीके से नए सीएमएचओ का पदभार ग्रहण किया। पूर्व सीएमएचओ डॉ. पटेल ने उन्हें विधिवत चार्ज सौंपा, जिसके बाद मेडिकल स्टाफ और परिजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
गौरतलब है कि 30 सितंबर को डॉ. पटेल के रिटायर होने के बाद शासन ने डॉ. अनिल कुमार भार्गव को अस्थायी प्रभार दिया था, लेकिन उनके असमर्थता जताने के बाद मंगलवार को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने डॉ. रघुवंशी की नियुक्ति का आदेश जारी किया। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. विक्रम रघुवंशी ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जिले के हर व्यक्ति तक पहुंचान�