उज्जैन: सिंहस्थ 2028 के लिए 50 KM सड़कों का निर्माण, विकास प्राधिकरण ने 32 किसानों को बांटा 16 करोड़ का मुआवजा 💰🌾
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) ने बड़ा कदम उठाते हुए 50 किलोमीटर लंबी नई सड़कों के निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा वितरित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों का पालन करते हुए प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, सांसद अनिल फिरोजिया व अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 32 किसानों को आपसी सहमति से करीब 16 करोड़ रुपये की राशि बांटी गई। पारदर्शी तरीके से समय पर मुआवजा मिलने से किसानों में भारी उत्साह देखने को मिला। प्राधिकरण जल्द ही शेष किसानों के दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें भी मुआवजा वितरित करेगा।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainDevelopmentAuthority #FarmersCompensation #MPNews UjjainUpdates