सेवा संकल्प अभियान
सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार अंतर्गत पांच स्थानों पर मेगा सेवा सेतु शिविरों का आयोजन 3 अक्टूबर को
मौके पर ही समस्या निराकरण तथा योजनाओं का लाभ मिलेगा
मंदसौर 2 अक्टूबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के महत्वपूर्ण एवं केंद्रीय घटक के रूप में सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार अंतर्गत जिले के पांच स्थानो पर मेगा सेवा सेतु शिविरों का आयोजन 3 अक्टूबर को किया जाएगा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के निर्देशन में शिविरों के आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है
शिविरों में मौके पर ही जन समस्याओं, शिकायतों का निराकरण किया जाएगा ,योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा, 3 अक्टूबर को मंदसौर विकासखंड के धमनार, सीतामऊ विकासखंड के तीतरोद, मल्हारगढ़ विकासखंड के जनपद प्रांगण मल्हारगढ़, गरोठ विकासखंड के बोलिया तथा भानपुरा विकासखंड के दुधाखेड़ी में शिविर आयोजित किए जाएंगे धमनार शिविर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर भी सम्मिलित रहेगा आयोजन समय प्रातः 11:00 से शाम 4:00 बजे तक रहेगा शिविरों में शासन की फ्लैगशिप हितग्राही मूलक योजनाओं तथा राजस्व विभाग की नागरिक सेवाओं के लाभ मौके पर ही प्रदान किए जाएंगे
शिविरों में जिन विभागों की योजनाओं का लाभ दिया जाना सम्मिलित किया गया है उनमें राजस्व विभाग के अंतर्गत स्वामित्व योजना किसानों की फार्मर आईडी, नामांतरण ,बटवारा ,सीमांकन, आय प्रमाण पत्र ,स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र ,खसरा नक्शा ,सीएम हेल्प लाइन अंतर्गत शिकायत का मौके पर निराकरण ,पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत पीएम गरीब कल्याण, दीनदयाल अंत्योदय, प्रधानमंत्री आवास , स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान भारत, पीएम जन आरोग्य योजना आदि सम्मिलित है
इसी प्रकार नगरीय प्रशासन विभाग की पीएम स्वनिधि ,सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम की पीएम विश्वकर्मा ,पीएमईजीपी ,कृषि विभाग की किसान सम्मान योजना ,नैनो उर्वरक, केसीसी , मत्स्य विभाग की केसीसी योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का जल जीवन मिशन ,ग्रामीण पेयजल योजना वित्त विभाग की जनधन योजना, जीवन ज्योति ,सुरक्षा बीमा ,अटल पेंशन योजना, श्रम विभाग की संबल ,प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन पंजीकरण, कौशल विकास और उद्यमिता विभाग की पीएम योजना, ग्रामीण विकास का रोजगार पंजीकरण जॉब कार्ड, रोजगार की मांग, ऊर्जा विभाग की पीएम सूर्य घर मुफ्तबिजली योजना में
आवेदन सहायता ,महिला बाल विकास विभाग की लाडली बहन ,लाडली लक्ष्मी, मातृ वंदना ,लालिमा अभियान, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, सामाजिक न्याय की मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना, वृद्धावस्था, कल्याणी ,दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता ,स्कूल शिक्षा विभाग की गांव की बेटी, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना, विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएं, उदिता योजना आदि सम्मिलित है
दलोदा में उद्यम संवाद तथा धमनार में जनसंवाद कार्यक्रम
सेवा सेतु अभियान मेगा शिविर एवं मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर के संयुक्त आयोजन के तहत 3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्यम संवाद कार्यक्रम दलौदा में प्रात: 9:30 बजे होगा जनसंवाद कार्यक्रम धमनार में दोपहर 2 बजे से होगा।
3 अक्टूबर को अधिकारियों द्वारा
जिन ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया जाएगा उनमें ग्राम मंदसौर ग्रामीण बड़वन, निपानिया, अफजलपुर, धुंधडका, धमनार, गुलियाना, हतुनिया, जोगीखेड़ा, लामगरी, पाटलावद, रातीखेड़ी, लसुड़ावन, भोलिया, गुदियाना, इशाकपुर, झावल, झिरकन, कुचड़ोद, लऊखेड़ी, झाकेड़ा, सेमलियाकाजी, सीहोर, भाटरेवास, रिण्डा शामिल है।