फुलबरिया बाजार में जदयू की बैठक, स्थानीय समस्याओं को लेकर विधायक से मिले लोग ।
किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के फुलबरिया बाजार में मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने की। इस दौरान विधायक ने पार्टी को मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को आम लोगों की समस्याओं में सहयोग करने और उनके बीच सक्रिय रूप से काम करने का निर्देश दिया। फुलबरिया बाजार पहुंचे विधायक गोपाल अग्रवाल के समक्ष स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा। लोगों ने विशेष रूप से फुलबरिया बाजार की जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण, नाला निर्माण तथा ओपन मार्केट के निर्माण की मांग की। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बाजार आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने आश्वासन दिया कि फुलबरिया बाजार की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से बातचीत की जाएगी। साथ ही उन्होंने फुलबरिया को वाइब्रेंट विलेज में शामिल कराने की दिशा में पहल करने की बात कही। बैठक के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान जेदयू पार्टी युवा महासचिव जावेद आलम उर्फ बबलु भोरहा मुखिया अबु बकर, सरपंच नौशाद आलम , पंचायत समिति इस्माइल ,जेदयू प्रखंड अध्यक्ष सह पंचायत समिति शाहिद आलम,आदि उपस्थित रहे। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #2026Goals #Vacaciones #videogames #newyork #BIG_BREAKING Part 1
Terhagachh, Kishanganj | Sep 29, 2026