सेवा संकल्प अभियान-2026 : युवा संगम में 114 युवाओं का प्राथमिक चयन
===========================
सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन के निर्देशानुसार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नोडल आईटीआई छिन्दवाड़ा में युवा संगम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों और प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी ने बताया कि कार्यक्रम में 5 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार लिया। युवा संगम में कुल 176 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के उपरांत 114 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। चयनित युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जहां उन्हें 7 हजार रुपये से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन प्राप्त होगा।
युवा संगम कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन एवं रोजगार विभाग द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी, संस्था प्राचार्य श्री शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री सी.बी. उड़के, प्लेसमेंट अधिकारी श्री शिवकुमार सनोडिया, श्री आलोक कुमार चौधरी सहित संस्था का स्टाफ उपस्थित रहा।
PMO India Dr Mohan Yadav
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
@Jansampark Madhya Pradesh
127 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026