सेवा संकल्प अभियान 2026 : पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में करियर गाइडेंस व्याख्यान आयोजित
फैशन डिजाइनिंग, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और सॉफ्ट स्किल के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर के अवसरों की दी जानकारी
================================
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग, म.प्र. शासन एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार तथा प्राचार्य डॉ. अनिल जैन के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में आज स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत करियर गाइडेंस व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में फैशन डिजाइनिंग, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट एवं सॉफ्ट स्किल के माध्यम से करियर गाइडेंस तथा लोकल फॉर वोकल विषय पर एटीडीसी छिंदवाड़ा के सेंटर हेड श्री सतीश कुमार पटेल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। श्री पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फैशन इंडस्ट्री में रोजगार की असीमित संभावनाएं हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों के माध्यम से कौशल प्राप्त कर छिंदवाड़ा के विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं।
प्रशिक्षक श्री दीपेन्द्र शक्रवार और श्री सुरेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने मॉक इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन सहित आधुनिक फैशन डिजाइनिंग सीखने में बहुत रुचि दिखाई है। प्राचार्य डॉ. अनिल जैन ने कहा कि छिंदवाड़ा में स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार की असीमित संभावनाएं हैं और महाविद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना छिंदवाड़ा के संभागीय नोडल अधिकारी डॉ. पी.एन. सनेसर ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव और करियर के अवसरों पर विभिन्न व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विषय विशेषज्ञ ने समाधान किया तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
PMO India Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Department of Higher Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh