#प्रतापगढ़ के कुंडा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
प्रतापगढ़।कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मलाका तारा जमेठी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नवविवाहिता रोहिणी मिश्रा उर्फ अंतिमा मिश्रा (25 वर्ष) का शव कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया है।
मृतका रोहिणी की शादी फरवरी 2025 में गांव के ही आकाश मिश्रा पुत्र अनिरुद्ध मिश्रा के साथ हुई थी। वह हथिगवां थाना क्षेत्र के बिसहिया (चरन मिश्र का पुरवा) निवासी गंगा सागर मिश्रा की बेटी थीं।
परिजनों का गंभीर आरोप: मृतका के पिता गंगा सागर मिश्रा का आरोप है कि शादी में पर्याप्त दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष (पति आकाश, ससुर अनिरुद्ध और सास मंजू मिश्रा) द्वारा लगातार और पैसों की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।कोतवाल का बयान: कुंडा कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।
#newsexpress72 #PratapgarhNews #KundaNews #CrimeNews #UttarPradesh #JusticeForRohini #UpPolice