उदयपुर में सरकारी स्कूल भी नहीं सुरक्षित! चोरों ने ताले तोड़कर सामान चुराया, जमकर की तोड़फोड़
उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के साकरोदा स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने धावा बोल दिया। रात में स्कूल के कई कमरों के ताले तोड़कर चोर नया वॉटर कूलर, छात्राओं के पिंक टॉयलेट से सेनेटरी नैपकिन डिस्पोज मशीन और नल चोरी कर ले गए। चोरों ने किचन व मिड-डे मील कक्ष की खिड़की की ग्रिल तोड़ दी। कमरा नंबर 19-20 और स्काउट-गाइड कक्ष के ताले भी टूटे मिले। बच्चों की पानी की टंकी के पाइप भी क्षतिग्रस्त कर दिए। सुबह स्टाफ पहुंचा तो वारदात का पता चला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
#Udaipur #CrimeNews #Theft #SchoolTheft #RajasthanNews UdaipurNews