#भरतपुर। ट्रैफिक पुलिस ने तेज व पटाखा जैसी आवाज निकालने वाले मोडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 111 साइलेंसरों को जब्त किया और उन्हें रोड रोलर से नष्ट करवा दिया। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीओ ट्रैफिक नरेंद्र कुमार व यातायात प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई का उद्देश्य आमजन में दहशत फैलाने वाले बुलेट चालकों पर शिकंजा कसना है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि मोडिफाइड साइलेंसर लगाना व बेचना गैर-कानूनी है, इसलिए अब इन्हें लगाने वाले मिस्त्रियों और दुकानदारों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने शहरवासियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि ऐसे वाहनों, मिस्त्रियों या विक्रेताओं की फोटो और वीडियो पुलिस नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सएप नंबर 8764862756 पर भेजें, सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।