#नष्ट_किए_मोडिफाइड_साइलेंसर..
भरतपुर। पुलिस ने तेज व पटाखा जैसी आवाज निकालने वाले मोडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 111 साइलेंसरों को जब्त किया और उन्हें रोड रोलर से नष्ट करवा दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई का उद्देश्य आमजन में दहशत फैलाने वाले बुलेट चालकों पर शिकंजा कसना है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि मोडिफाइड साइलेंसर लगाना व बेचना गैर-कानूनी है, इसलिए अब इन्हें लगाने वाले मिस्त्रियों और दुकानदारों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।